बिहार के एक गांव के एक दलित छात्र ने अपने गांव ही नहीं बल्कि देश का भी नाम रोशन कर दिया है। जिसे कभी पढ़ाई करने बेहतर सुविधाएं नहीं मिल सकीं। अब वो अमेरिका के पेनसिल्वेनिया (Pennsylvania) के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ाई करेगा। उसे अमेरिकी से 2.5 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। दरअसल, जिस शख्स ने यह उपलब्धियां हासिल की है, उसका नाम प्रेम कुमार है। कुमार के पिता जीतन मांझी दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। 10 साल पहले प्रेम की मां का निधन हो गया था। प्रेम कुमार बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ के गोनपुरा गांव के रहने वाले हैं।
