भारत के तटीय राज्य पर इन दिनों दो गंभीर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। अरब सागर में चक्रवात तेज 'गंभीर चक्रवाती तूफान' के रूप में विकसित हो रहा है, वहीं बंगाल की खाड़ी में भी चक्रवात हामून भी विकसित हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, हामून आंध्र तट के करीब बढ़ रहा है और इसके पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव में तब्दील होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव 24 अक्टूबर तक कम तीव्रता वाला चक्रवाती तूफान बन सकता है। हालांकि, 2,500 किमी से अधिक दूरी तक फैले ये जुड़वां चक्रवात एक दूसरे से अहम दूरी बनाए रखेंगे। जिसकी वजह से, उनसे अलग-अलग ट्रैक को फॉलो करने की अपेक्षा की जाती है।
