Cyclone Tej: भीषण चक्रवाती तूफान में बदला चक्रवात तेज! इन राज्यों में मचा सकता है तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

Cyclone Tej: मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, "भीषण चक्रवाती तूफान 'तेज' अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। रविवार 22 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे यह सोकोट्रा (यमन) से लगभग 160 किमी पूर्व-दक्षिण, सलालाह (ओमान) से 540 किमी दक्षिण-पूर्व और अल ग़ैदाह (यमन) से 550 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था।"

अपडेटेड Oct 22, 2023 पर 5:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD के एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवाती तूफान का गुजरात पर कोई असर नहीं पड़ेगा

Cyclone Tej: मौसम विभाग ने कहा है कि अरब सागर में उठा चक्रवात 'तेज' रविवार (22 अक्टूबर) को बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, अब यह चक्रवात यमन और ओमान तटों की ओर बढ़ रहा है। IMD ने कहा कि चक्रवाती तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर को दोपहर के आसपास अल गैदाह (यमन) तथा सलालाह (ओमान) के बीच यमन-ओमान तटों को पार करने का अनुमान है। भीषण चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, "भीषण चक्रवाती तूफान 'तेज' अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। रविवार 22 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे यह सोकोट्रा (यमन) से लगभग 160 किमी पूर्व-दक्षिण, सलालाह (ओमान) से 540 किमी दक्षिण-पूर्व और अल ग़ैदाह (यमन) से 550 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था।"

IMD ने यह भी कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव सोमवार (23 अक्टूबर) सुबह तक और अधिक तीव्र होकर गहरे दबाव में बदल सकता है। बयान में कहा गया कि इसके बाद अगले तीन दिन में बांग्लादेश और पास के पश्चिम बंगाल तटों तथा उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान है।


गुजरात में दिखेगा असर?

IMD के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण पश्चिम अरब सागर से उठ रहे चक्रवाती तूफान का गुजरात पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण के लिए अपनाए जा रहे फार्मूले के अनुसार इसे 'तेज' कहा जाएगा। IMD के अनुसार, 22 अक्टूबर की शाम तक इसके भयंकर चक्रवाती तूफान का शक्ल लेने तथा दक्षिणी ओमान एवं यमन तट की ओर बढ़ने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A. गठबंधन की गांठें हुई ढीली, PDA के सहारे अखिलेश यादव

मौसम विभाग ने कहा कि चुंकि चक्रवात पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा, ऐसे में उसका गुजरात (जो पश्चिम में है) पर कोई असर नहीं पड़ सकता है। अगले सात दिनों तक गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने कहा कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है । जून में अरब सागर से उठे बिपरजॉय तूफान ने गुजरात में कच्छ तथा सौराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भयंकर तबाही मचायी थी। पहले यह पश्चिम की ओर बढ़ रहा था लेकिन बाद में उसने दिशा बदली तथा कच्छ तट से जा टकराया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।