Get App

Naxal Attack VIDEO: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले का सामने आया लाइव वीडियो, कैमरे में कैद हुआ IED ब्लास्ट

Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे गाड़ियों के काफिले में शामिल एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। साथ ही इस नक्सली हमले में एक ड्राइवर की भी मौत हो गई

Akhileshअपडेटेड Apr 27, 2023 पर 5:02 PM
Naxal Attack VIDEO: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले का सामने आया लाइव वीडियो, कैमरे में कैद हुआ IED ब्लास्ट
Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा नक्सली हमले के बाद का एक वायरल वीडियो सामने आया है

Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे गाड़ियों के काफिले में शामिल एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। साथ ही इस नक्सली हमले में एक ड्राइवर की भी मौत हो गई। बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हुए सुरक्षाबल के 10 DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों और ड्राइवर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के दौरान शहीद पुलिस जवानों और वाहन चालक के रोते​-बिलखते परिजनों ने 'भारत माता की जय' के नारे के साथ शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस बीच नक्सली हमले का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी जमीन पर रेंगते हुए पोजीशन में आता हुआ दिख रहा है और इसके बाद वो विस्फोट करने वाले नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग करता है। CNN-News18 के मुताबिक, इस वीडियो को पीछे से आ रही एक गाड़ी में सवार जवान ने बनाया है।

ग्रामीणों ने घटना की रिकार्डिंग भी की। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है। धमाके के तुरंत बाद फायरिंग की आवाज के साथ एक व्यक्ति को सड़क के किनारे रेंगते हुए देखा जा सकता है। सड़क के उस पार एक धागे जैसी चीज भी पड़ी हुई देखी जा सकती है, जिसके बारे में संदेह है कि यह IED से जुड़ा तार है, जिसने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे वाहन को उड़ा दिया।

इस वीडियो में साफ सुना जा रहा है कि "भैय्या उड़ गया... पूरा उड़ गया" फिर एक तेज धमाके की आवाज भी होती है। वीडियो में सड़क से कुछ दूरी पर हेवी ब्लास्टिंग से उठा गहरा धुआं भी दिख रहा है। ये वीडियो मौके पर मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी ने शूट किया है, जो विस्फोट के बाद एक अन्य वाहन के पीछे छिपकर नक्सलियों से मुकाबला कर रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें