Dehradun Accident: पार्टी, नाइट आउट और रफ्तार का कहर... देहरादून में कैसे गई 6 दोस्तों की जान, सड़क पर मिले शरीर के अंग

Dehradun Car Clash: शुरुआती जांच के नतीजों से पता चला है कि MUV शायद नई थी और बिना नंबर प्लेट के थी। गाड़ी बल्लूपुर चौक से गढ़ी कैंट की ओर जा रही थी। कथित तौर पर एक लक्जरी कार ने तेज रफ्तार से MUV को ओवरटेक किया, इसके बाद MUV ड्राइवर ने भी उस गाड़ी से शायद रेस लगाने की इच्छा से रफ्तार तेज कर दी।

अपडेटेड Nov 15, 2024 पर 2:43 PM
Story continues below Advertisement
Dehradun Accident: पार्टी, नाइट आउट और रफ्तार का कहर... देहरादून में कैसे गई 6 दोस्तों की जान, कार की उड़ गई छत

देहरादून में पार्टी के बाद नाइट आउट करने निकले युवाओं की फन और मस्ती मौत के तंडाव में बदल गई, जब लापरवाही से ड्राविंग ने छह युवाओं की जान ले ली। तेज रफ्तार MUV एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई, जिससे गुनीत सिंह, कामाक्षी सिंघल, नव्या गोयल, ऋषभ जैन और अतुल अग्रवाल और कुणाल कुकरेजा की तुरंत मौत हो गई। इसमें कुणाल हिमाचल प्रदेश के चंबा के रहने वाले थे और बाकी सभी पांच लोग देहरादून के थे। हादसे में अकेले जिंदा बचे सिद्धेश अग्रवाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है, लेकिन फिलहाल वे दुर्घटना के बारे में बताने में असमर्थ हैं।

शुरुआती जांच के नतीजों से पता चला है कि MUV शायद नई थी और बिना नंबर प्लेट के थी। गाड़ी बल्लूपुर चौक से गढ़ी कैंट की ओर जा रही थी। कथित तौर पर एक लक्जरी कार ने तेज रफ्तार से MUV को ओवरटेक किया, इसके बाद MUV ड्राइवर ने भी उस गाड़ी से शायद रेस लगाने की इच्छा से रफ्तार तेज कर दी। इसी दौरान एक कंटेनर ट्रक स्थिर रफ्तार से चौराहे को पार कर रहा था। MUV उसी ट्रक से जा भिड़ी।


सड़क पर पड़े मिले शरीर के अंग

घटना से पहले इन लोगों के पार्टी करने के कुछ वीडियो भी सामने आए है। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, पूरा कुछ पी रहा है। हालांकि, ये शराब थी या कुछ और, ये साफ नहीं है। पुलिस ने भी अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि दुर्घटना के समय छात्र नशे में थे या नहीं।

इस टक्कर से कुछ लोगों के सिर कट गए और कुछ के शरीर के हिस्से सड़क पर बिखर गए। सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो से यह भी पता चला कि घटनास्थल पर किसी के दिमाह का एक हिस्सा पाया गया था। ट्रक का ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।

ट्रक की कोई गलती नहीं

इस मामले की जांच कर रहे कैंट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर केसी भट्ट ने कहा कि शुरुआती निष्कर्षों से ट्रक ड्राइवर की गलती का संकेत नहीं मिलता है। टक्कर तब हुई जब MUV, तेज स्पीड में आते हुए ट्रक के बाएं पिछले हिस्से से टकरा गई। बड़े वाहनों में ड्राइवर को पिछले हिस्सा का पता नहीं चलता।

भट्ट ने कहा, "अब क्योंकि MUV का ड्राइवर जिंदा नहीं बचा, इसलिए हम कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि मौत के बाद कोई आरोप दायर नहीं किया जा सकता है।"

MUV की उड़ छत, गाड़ी भी पूरी खत्म

टक्कर इतनी जोरदार थी कि MUV की छत उड़ गई, जिसके कारण दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। MUV परखच्चे उड़ गए और आगे से गाड़ी की पहचान भी नहीं हो पा रही। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि सिद्धेश, जो इस हादसे में अकेले जिंदा बचे हैं, उन्होंने एक पार्टी दी थी और उसके बाद ये सभी लोग लौट रहे थे।

शुरुआती जांच के आधार पर, ऐसा लगता है कि MUV के युवा ड्राइवर ने समय का गलत आकलन करते हुए दूसरी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। पुलिस का मानना ​​​​है कि उसने ट्रक से पहले खुद चौराहा पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार गाड़ी ट्रक के बाईं ओर जा टकराई

CCTV फुटजे से मिला सुराग

CCTV फुटेज से पता चलता है कि MUV शुरू में नॉर्मल स्पीड में चल रही थी, लेकिन ONGC चौराहे के पास दुर्घटना से ठीक पहले गाड़ी की रफ्तार एकदम तेज हो गई। ट्रक को छह मिनट में 1.5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए तेजी से चलते देखा गया, तभी MUV ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे पहले क्या हुआ?

पास के एक रेस्टोरेंट मालिक को याद है कि वह रात करीब 1 बजे पैसिफिक मॉल के पास MUV से टकराने से बाल-बाल बचा था। उन्होंने बताया, “कार हमारी ओर गलत दिशा में तेजी से आ रही थी। मुझे जल्दी से घूमना पड़ा।"

इस घोर लापरवाही को देखते हुए उन्होंने पास की चौकी पर पुलिस को सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में उन्होंने इमरजेंसी हेल्पलाइन के माध्यम से घटना की सूचना दी और यहां तक ​​कि SSP और सीएम कार्यालय सहित अधिकारियों को ईमेल भी किया, लेकिन अगली ही सुबह उन्हें सुनकर झटका लगा कि उस गाड़ी भीषणा एक्सीडेंट हो गया और उसमें 6 लोगों की मौत हो गई।

खुद को जिंदा साबित करने के लिए दर-दर भटकता रहा 70 साल का बुजुर्ग, चली गई जान! लोगों ने चंदा जमा कर किया अंतिम संस्कार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।