दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में बिताए 2 साल,  बिना पैसे दिए हो गया रफूचक्कर

Delhi Hotel Fraud Case: दिल्ली के एक 5 स्टार होटल को उसके एक स्टाफ ने गेस्ट के साथ मिलकर लाखों का चुना लगाया। दरअसल गेस्ट 2 सालों तक होटल में रुका रहा और वो भी बिना पेमेंट किए। होटल को जब तक इस धांधली की भनक लगती वो गेस्ट वहां से फरार हो गया। बाद में पता चलता है कि होटल स्टाफ से एक आदमी कंप्यूटर के साथ छेड़छाड़ करके उसे इतने दिनों तक रुकने में मदद कर रहा था।

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
होटल में एक गेस्ट अंकुश दत्ता 603 दिनों तक रुके। इस दौरान जो कुल खर्च आया वो 58 लाख रुपए का है।

Delhi Hotel Fraud Case: आपने 'हेरा फेरी' और 'हेरा फेरी 2' तो देखी होगी। खैर दिल्ली में एक आदमी ने 'हेरा-फेरी' का अल्ट्रा प्रो मैक्स वर्जन रिएल लाइफ में दिखाया है। दरअसल ये आदमी 5 स्टार होटल में दो साल तक रुका। इस होटल का दो साल का बिल कुल 58 लाख का बना। एक रुपया भी होटल को दिए बिना आदमी वहां से गायब हो गया। ऐसे में आपका भी दिमाग ठनक सकता है कि क्या ऐसी कोई सुविधा है कि आप होटल बिना किसी की जानकारी के इतना लंबा रुक सकते हैं और वो भी बिना पैसा दिए। तो बताते हैं कि आखिर इस 'ओए लकी लकी ओए' के अभय देओल की सेकंड कॉपी ने इतने बड़े होटल के स्टाफ को कैसे चूना लगाया।

होटल में रुका रहा दिया नहीं एक भी पैसा

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक 5 स्टार होटल Roseate House ने एक आदमी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। ये कंप्लेंट विनोद मल्होत्रा ने दर्ज करवाई है जो Bird Airports Hotel Private Limited के रिप्रेजेंटेटिव हैं साथ ही Roseate House को ऑपरेट करते हैं। विनोद का कहना है कि उनके होटल में एक गेस्ट अंकुश दत्ता 603 दिनों तक रुके। इस दौरान 58 लाख रुपए का खर्चा आया। अंकुश ने एक भी पैसा होटल को दिए बिना ही चैक आउट कर दिया।

डिपार्टमेंट के ही आदमी ने दिया धोखा

FIR में ये भी बताया गया है कि प्रेम प्रकाश जो Front Office Department के हेड थे वही सब देख रहे थे। उनके पास रूम रेट डिसाइड करने और होटल के कंप्यूटर सिस्टम की भी एक्सेस थी। प्रेम ने ही बीच में धांधली करके अंकुश को होटल नियमों के खिलाफ इतने समय तक होटल में ठहरने दिया।

दूसरों के बिल में से निकलवाता था अंकुश के बिल के पैसे


होटल मैनेजमेंट को शक है कि प्रेम प्रकाश ने दत्ता से पैसे लिए हैं। इसी वजह से अंकुश दत्ता को उसने ज्यादा समय तक होटल में रुकने का समय मिला। प्रेम ने ही इन-हाउस कंप्यूटर के साथ छेड़छाड़ की, इसी कंप्यूटर में गेस्ट की विजिट और स्टे से जुड़ी जानकारी फीड रहती है। होटल का कहना है कि अंकुश दत्ता ने होटल में 30 मई 2019 को एक रात के लिए चेक इन किया था। उसे अगले दिन चेक आउट कर लेना चाहिए था लेकिन वो किसी वजह से लगातार अपना स्टे को आगे बढ़ाता रहा। 22 जनवरी 2021 तक वो होटल में रुका। होटल के नियम कहते हैं कि अगर कोई भी गेस्ट 72 घंटों से ज्यादा होटल में रुकता है तो इस मामले को तुरंत CEO और फाइनेंशियल कंट्रोलर के पास ले जाया जाए लेकिन प्रकाश ने ऐसा बिलकुल नहीं किया।

Coal India का शेयर कराएगा 60% की कमाई! एनालिस्ट्स ने दिया नया टारगेट प्राइस

कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग

FIR के मुताबिक प्रकाश ने 30 मई से लेकर 25 अक्टूबर 2019 तक की पेमेंट रिपोर्ट नहीं बनाई थी। जब रिपोर्ट बनाने का समय आया तो अंकुश दत्ता के बिल को छिपाने के लिए कई गेस्ट का बिल उसमें जोड़ा गया। प्रेम प्रकाश ने अंकुश के लंबे स्टे के दौरान दूसरे गेस्ट के अकाउंट में उसका बिल जोड़ा। होटल ने ये भी नोटिस किया कि अंकुश दत्ता ने तीन 10 लाख, 7 लाख और 20 लाख के चेक होटल को दिए थे। ये तीनों चेक बाउंस हो गए लेकिन फिर भी प्रकाश ने होटल मैनेजमेंट को बताना सही नहीं समझा। अब होटल ने दोनों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की डिमांड की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।