Delhi Hotel Fraud Case: आपने 'हेरा फेरी' और 'हेरा फेरी 2' तो देखी होगी। खैर दिल्ली में एक आदमी ने 'हेरा-फेरी' का अल्ट्रा प्रो मैक्स वर्जन रिएल लाइफ में दिखाया है। दरअसल ये आदमी 5 स्टार होटल में दो साल तक रुका। इस होटल का दो साल का बिल कुल 58 लाख का बना। एक रुपया भी होटल को दिए बिना आदमी वहां से गायब हो गया। ऐसे में आपका भी दिमाग ठनक सकता है कि क्या ऐसी कोई सुविधा है कि आप होटल बिना किसी की जानकारी के इतना लंबा रुक सकते हैं और वो भी बिना पैसा दिए। तो बताते हैं कि आखिर इस 'ओए लकी लकी ओए' के अभय देओल की सेकंड कॉपी ने इतने बड़े होटल के स्टाफ को कैसे चूना लगाया।
