Delhi Airport: फर्जी निकली Vistara की फ्लाइट में बम की धमकी, नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

Delhi Airport: दिल्‍ली एयरपोर्ट पर दिल्‍ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। विस्तारा एयरलाइन के फ्लाइट में बम रखे जाने की खबर के बाद आनन-फानन में पूरे विमान को तुरंत खाली कराया गया। हालांकि, अभी तक की जांच में कुछ नहीं मिला है। एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट को अंदर और बाहर पूर्ण तौर पर खंगाला गया लेकिन कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध सामान नहीं मिला है

अपडेटेड Aug 18, 2023 पर 12:52 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Airport: क अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है

दिल्‍ली एयरपोर्ट ( Delhi Airport) पर दिल्‍ली-पुणे विस्तारा (Vistara) फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। विस्तारा एयरलाइन के फ्लाइट में बम रखे जाने की खबर के बाद आनन-फानन में पूरे विमान को तुरंत खाली कराया गया। जांच में फ्लाइट में बम की धमकी फर्जी पाई गई है। खबरों की मानें तो अभी तक की जांच में कुछ नहीं मिला है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार (18 अगस्त) सुबह दिल्ली-पुणे फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। फ्लाइट के पहुंचते ही जांच शुरू कर दी गई कि कहीं उसमें कोई बम तो नहीं रखा है। सभी यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित उतार लिया गया है। जांच के दौरान विमान में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है।

GMR कॉल सेंटर को शुक्रवार सुबह फ्लाइट में बम होने की कॉल मिली। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बम की धमकी सुबह करीब 7:30 बजे मिली जब बोर्डिंग चल रही थी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है। फ्लाइट को अंदर और बाहर पूर्ण तौर पर खंगाला गया, लेकिन कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध सामान नहीं मिला है।


ये भी पढ़ें- Weather News: हिमाचल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हुई! 875 सड़कें बंद, राज्य को 10,000 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

विस्तारा के प्रवक्ता ने कहा कि 18 अगस्त 2023 को दिल्ली से पुणे के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट UK 971 अनिवार्य सुरक्षा जांच की वजह से देरी से है। हम इसके लिए संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने ग्राहकों को ब्रेकफास्ट करने समेत असुविधा को कम करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। विस्तारा में हमारे ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।