Get App

Delhi AQI: तीन साल में पहली बार दिल्ली वालों को मिली साफ हवा, शनिवार को 85 रहा AQI

Delhi Air Quality: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2025 पर 8:52 PM
Delhi AQI: तीन साल में पहली बार दिल्ली वालों को मिली साफ हवा, शनिवार को 85 रहा AQI
Delhi AQI: तीन साल में पहली बार दिल्ली वालों को मिली साफ हवा, शनिवार को 85 रहा AQI

दिल्ली में पिछले तीन सालों में पहली बार ऐसा दिन आया, जब दिल्लीवासियों ने साफ हवा में सांस ली, क्योंकि शनिवार को शहर में एवरेज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 85 दर्ज किया गया, जो जनवरी से मार्च के बीच के दौरान पिछले तीन सालों में सबसे कम था। कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने भी कहा कि यह 2025 का पहला दिन था, जब AQI "संतोषजनक" था। X पर एक पोस्ट में कहा गया, "दिल्ली में 2020 के बाद से पांच साल में पहली बार मार्च के महीने में 'संतोषजनक' AQI देखा गया है।"

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

इस बीच, CPCB के AQI मॉनीटर के अनुसार, शनिवार शाम 7 बजे तक आनंद विहार एयर क्वालिटी मॉनीटर ने AQI 80 दर्ज किया। राजधानी में शाम 7 बजे तक सबसे कम AQI अलीपुर में दर्ज किया गया। यहां एयर क्वालिटी का लेवल 48 "अच्छा" दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने और आंधी और बारिश का अनुमान जताया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें