प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली वासियों के दिवाली से पहले थोड़ा राहत मिली है। दिल्ली में आज (25 अक्टूबर 2024) वायु प्रदूषण के स्तर पर थोड़ा सुधार देखने को मिला है। लेकिन यह राहत आंशिक होगी। ऐसे में दिवाली से पहले दिल्ली वालों को थोड़ा राहत मिली है। एक दिन पहले AQI 306 था। अब यह सुधरकर 284 पर आ गया है। लेकिन यह खराब श्रेणी में ही कहा जाएगा। वहीं राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में एक्यूआई 400 के आसपास रहा। शनिवार को प्रदूषण का स्तर फिर बढ़कर बेहद खराब होने की आशंका जताई जा रही है। अगले तीन से चार दिनों में यह बढ़कर गंभीर स्थिति में भी पहुंच सकता है।
