दिल्ली की हवा दिवाली के बाद से कुछ ज्यादा ही जहरीली बनी हुई है। दिल्ली के कई हिस्सों में भी आज धुंध की मोटी परत छाई हुई है। दिल्ली के लोगों को कई दिनों तक प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है। बीते दिनों से दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। कहा जा रहा है कि दिल्ली अभी करीब 10 दिन तक धुंध की चादर में लिपटी हुई नजर आ सकती है। एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में है। इधर उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। शाम सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है। हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा भी नजर आने लगा है।
दिल्ली में अभी वायु प्रदूषण के कारण घनी धुंध छाई हुई है। लोगों को अभी भी ठंड का इंतजार है। 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है। 21 नवंबर के बाद घनी धुंध छाने से कोहरा छा सकता है। दिल्ली में अभी जल्द ही ठंड के आसार नहीं है। नवंबर महीने के आखिरी में ठंड बढ़ सकती है।
जानिए दिल्ली के किस इलाके में कितना है AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार सुबह में नरेला और मुंडका इलाके में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। नरेला में एक्यूआई सुबह के समय 313 रहा। आईटीओ पर एक्यूआई 361, मुंडका में 380, नरेला में 392, ओखला फेज-2 में 375, पूसा में 335, आरके पुरम में 376, आनंद विहार में 394, आईटीओ में 360, लोधी रोड में 325, मंदिर मार्ग में 369, नजफगढ़ में 369 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 32 रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 रहने का अनुमान है। आसमान में कोहरा देखने को मिल सकता है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज (9 नवंबर 2024) तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कराईकल में आज से 14 नवंबर तक भारी बारिश की आशंका जताई है. इसे देखते हुए आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पथानामथिट्टा जिलों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
UP- बिहार में ठंड की एंट्री
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम में करवट बदलना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में ठंड महसूस होना शुरू हो गया है। दोनों राज्यों के कई इलाकों में सुबह से कोहरा छाया रह रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि इन राज्यों में जल्द ही ठंड दस्तक देने वाली है। आने वाले दिनों में कोहरा बने रहने का अनुमान जताया गया है। दिन में 2 बजे के बाद सूर्य के दर्शन होने की उम्मीद है।