दिल्ली NCR की हवा लगातार खराब होती जा रही है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI आज भी "गंभीर" श्रेणी में पहुंच गया हैं। हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। भारी प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेना भी दूभर हो रहा है। आज (14 नवंबर 2024) की सुबह दिल्ली और आस-पास के इलाकों में धुंध की घनी चादर छा गई। जिससे हवा की गुणवत्ता फिर से 'गंभीर' स्तर पर पहुंच गई। इससे दिल्ली के लोगों को सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है।
NCR के ज्यादातर इलाके आज भी स्मॉग की पतली चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया हुआ है। मतलब ये कि आज भी राहत की सांस नहीं मिलेगी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार से हवा की रफ्तार थोड़ी बढ़ेगी तो तब मामूली राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
जानिए दिल्ली के किस इलाके में कितना है AQI
पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की चादर लिपटी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज आनंद विहार में एक्यूआई 473, अलीपुर में 424, आया नगर में 424, अशोक विहार में 471, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 में 436, चांदनी चौक में 405, द्वारका सेक्टर 8 में 457, जहांगीरपुरी में 470, जेएनएस में 412, नरेला में 440 और नेहरू नगर में 462 दर्ज किया गया। वहीं पटपड़गंज में एक्यूआई 472, ओखला फेज 2 में 441, पंजाबी बाग में 459, आरके पुरम में 457, पूसा में 408, रोहिणी में 453, शादीपुर में 430, वजीरपुर में 467, सोनिया विहार में 448 और सिरीफोर्ट में 440 दर्ज किया गया।
दिल्ली सरकार पूरी तरह फेल
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में आप सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने में "पूरी तरह विफल" रही है। कक्षा पांच तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद कर देना चाहिए।