देश की राजधानी दिल्ली और NCR में प्रदूषण अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स पिछले कई दिनों से 400 के पार चल रहा है। इसे बेहद गंभीर श्रेणी में माना जाता है। हालत बेहद खराब हो गए हैं। राजधानी में सांसों का संकट मंडराने लगा है। ऐसे में सरकार ने GRAP-3 को भी लागू कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। सुबह-सुबह से पूरी दिल्ली धुंध की चादर में लिपटी हुई नजर आती है। सर्दियों में दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब श्रेणी में पहुंच जाती है। इस पर नियंत्रण करने के लिए जीआरएपी को चार चरणों में लागू किया जाता है।
