Delhi AQI Today: दिल्ली की हवा में घुल गया जहर, AQI 500 के पार, GRAP-4 लागू, स्कूल बंद

Delhi Air Pollution Update: दिल्ली में प्रदूषण से हालत खस्ता होती जा रही है। ऐसे में ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार पहुंच गया है। पूरी दिल्ली धुंध की चादर में लिपटी हुई नजर आ रही है। घने कोहरों के बीच ट्रेनों की आवाजाही बनी हुई है। यमुना नदी की सतह पर जहरीली झाग की परत देखी गई

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 8:44 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Air Pollution Update: दिल्ली एक गैस चैंबर के रूप में बदल गई है। प्रदूषण के अति गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। इस बीच सरकार ने प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 लागू कर दिया है। इसकी पाबंदियां सोमवार सुबह 8 बजे से लागू हो गी हैं। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार जा चुका है। लोगों को प्रदूषण की वजह से सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सीजन में पहली बार दिल्ली के लोग सबसे जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। सुबह-सुबह एनसीआर के अधिकांश इलाके स्मॉग की चादर में लिपटे हुए नजर आए हैं।

दिल्ली ही नहीं बल्कि एनसीआर के इलाकों में भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में औसत एक्यूआई 481 रहा है। वहीं नोएडा में 384, गाजियाबाद में 400, गुरुग्राम में 446 और फरीदाबाद एक्यूआई 320 दर्ज किया गया। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप -4 लागू कर दिया गया है। 10वीं और 12वीं को छोड़कर बाकी कक्षाएं ऑनलाइन शुरू कर दी गई हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।

जानिए दिल्ली के किस इलाके में कितना है AQI


पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की चादर लिपटी हुई है। सुबह 7 बजे द्वारका में एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के ऊपर दर्ज किया गया। अशोक विहार में 495, बवाना में 495, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 495, आईजीआई एयरपोर्ट में 494, नेहरू नगर में 494, नजफ़गढ़ में 493, पंजाबी बाग में 493, रोहिणी में 491, वजीरपुर में 490 दर्ज किया गया। वहीं आनंद विहार में 487, मुंडका में 495, वजीरपुर में 490, जहांगीरपुरी में 484, आर के पुरम में 465, ओखला में 479, बवाना में 495, विवेक विहार में 485 और नेरला में 479 एक्यूआई दर्ज किया गया।

दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर रोक

दिल्ली में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए ग्रैप- 4 लागू किया गया है। इसके तहत दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गी है। इसके अलावा एनसीआर में सड़क, फ्लाईओवर सहित कई परियोजनाओं के निर्माण काम पर भी रोक लगा दी गई है।

Delhi AQI Alert: दिल्ली-NCR में GRAP-4 के प्रतिबंध लागू, सभी स्कूल बंद, ऑनलाइन चलेंगी क्लासेज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।