देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सुबह-सुबह से ही धुंध की चादर में लिपटी हुई नजर आती है। चारो तरफ कोहरे का प्रकोप नजर आता है। पिछले कई दिनों से लगातार प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली वासियों के लिए सांसों का संकट पैदा हो गया है। प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए दिल्ली और NCR में GRAP-3 नियम लागू हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रदूषण में कोई गिरावट नहीं आई है। दिल्ली के दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ टूल इंजीनियरिंग इलाके का अधिकतम AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 609 दर्ज किया है। यह गंभीर श्रेणी में है। सरकार प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए तरह-तरह के उपायों में जुटी हुई है।
