Delhi Air Quality: दिल्ली में एयर क्वालिटी में बुधवार को थोड़ा सुधार देखा गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, यह लगातार चौथे दिन 'वेरी पूअर' यानि बेहद खराब कैटेगरी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के दैनिक बुलेटिन में साझा किए गए 24 घंटे के औसत डेटा के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) शाम 4 बजे 303 था, जो कि “वेरी पूअर” कैटेगरी में आता है। 39 मॉनिटरिंग स्टेशंस में से किसी पर भी एयर क्वालिटी को 'गंभीर' कैटेगरी में नहीं देखा गया।
