WhatsApp चलाने वाले हो जाएं सावधान, शादी के कार्ड के नाम पर लग सकता लाखों का चूना, 4 राज्यों की पुलिस ने दी चेतावनी

WhatsApp Wedding Card Fraud: इन दिनों शादी का मौसम चल रहा है। लोगों को शादी के निमंत्रण पत्र भी आते होंगे। ऐसे में अगर आपको भी कोई शादी का कार्ड WhatsApp पर मिल रहा है तो फौरन अलर्ट हो जाएं। व्हाट्सएप पर साइबर ठगों ने नई चाल अपना ली है। जैसे ही कार्ड ओपन करेंगे। आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है

अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 5:02 PM
Story continues below Advertisement
WhatsApp Wedding Card Fraud: स्कैमर्स अब यूजर्स को शादी के कार्ड के नाम पर APK फाइल भेजते हैं। इससे लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं।

देश भर में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में अब लोगों के पास डाक या कूरियर से कार्ड बहुत कम पहुंचता है। सिर्फ एक क्लिक पर लोग WhatsApp के जरिए भेज देते हैं। ऐसे में अगर आपको भी शादी का कार्ड WhatsApp पर आया तो फौरन अलर्ट हो जाएं। दरअसल स्कैमर्स ने लोगों को जाल में फंसाने का एक नया तरीका खोज लिया है। साइबर ठग शादी के सीजन में लूट के तरीके खोज लिए हैं। इसे लेकर भारत की 4-4 राज्यों की पुलिस ने चेतावनी जारी की है। ये स्कैमर्स शादी के सीजन का फायदा उठाकर लोगों को तगड़ा चूना लगा रहे हैं।

अगर आप भी व्हाट्सएप ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो सावधानी बरतने की जरूरत है। एक नया व्हाट्सएप स्कैम मार्केट में आया है। इस स्कैम में लोगों को शादी का डिजिटल कार्ड भेजा जाता है। यह किसी अनजान नंबर से मैसेज आता है। मैसेज शादी के डिजिटल कार्ड से जुड़ा हो सकता है। मैसेज में आपको शादी में आमंत्रित करने के लिए कुछ लाइन लिखी होंगी। मैसेज के बाद डिजिटल शादी के कार्ड जैसे अटैचमेंट होंगे।

फर्जी शादी के कार्ड से ठगी का नया तरीका


बताया जा रहा है कि साइबर ठग अनजान नंबर से यूजर्स को शादी का कार्ड भेजते हैं। इसमें APK लिंक शेयर किया जाता है। इसके बाद यूजर्स जैसे ही लिंक को ओपन करते हैं तो उनके फोन में खतरनाक मैलवेयर इंस्टॉल हो जाते हैं। वेडिंग कार्ड के जरिए स्कैमर्स लोगों के फोन को एक्सेस कर रहे हैं और इसके बाद जरूरी जानकारी हासिल कर लेते हैं। इससे यूजर्स के फोन पे, गूगल पे जैसे तमाम जानकारी साइबर ठगों के पास पहुंच जाती है। इसके बाद स्कैमर्स आसानी से यूजर्स को तगड़ा चूना लगाकर फुर्र हो जाते हैं। हाल ही में राजस्थान में एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां एक शख्स को 4.5 लाख रुपये एक गंवाने पड़ गए।

चार राज्यों की पुलिस ने किया अलर्ट

इस स्कैम के चलते चार राज्यों की पुलिस ने लोगों को अलर्ट जारी किया है। इसमें हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात की पुलिस शामिल है। पुलिस ने कहा है कि APK फिल वाला शादी कार्ड मिलने पर क्लिक न करें। इससे आपके फोन में खतरनाक मैलवेयर इंस्टॉल हो जाएगा। फिर डिवाइस का एक्सेस स्कैमर्स के हाथ में होगा।

इन बातों का रखें ख्याल

1 - अनजान नंबरों से सावधान रहें।

2 - संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

3 - सॉफ्टवेयर अपडेट रखें।

4 - मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें।

5 - टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें।

6 - साइबर क्राइम ब्रांच को फौरन जानकारी दें।

Ven Ajahn Siripanyo: भीख मांग कर जी रहा है अरबपति का बेटा, हजारों करोड़ के साम्रज्य को ठुकराकर बना संन्यासी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।