Get App

Delhi AQI Today: प्रदूषण से हांफने लगी दिल्ली, हवा हुई जहरीली, इंडिया गेट में AQI 350 के पार दर्ज

Delhi Air Pollution Update: दिल्ली की हवा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यह दिनों दिन जहरीली होती जा रही है। पूरा शहर धुंध की चादर में लिपटा हुआ नजर आ रहा है। प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली के इंडिया गेट में AQI आज (10 नवंबर) सुबह 357 दर्ज किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2024 पर 8:40 AM
Delhi AQI Today: प्रदूषण से हांफने लगी दिल्ली, हवा हुई जहरीली, इंडिया गेट में AQI 350 के पार दर्ज
Delhi Air Pollution Update: CPCB के अनुसार दिल्ली के धौला कुआं क्षेत्र में AQI 394 तक गिर गया है, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है।

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण से लोगों की सांसें फूलने लगी हैं। आज (10 नवंबर 2024) सुबह पूरी राजधानी स्मॉग में लिपटी नजर आई। एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। साथ ही आंखों में जलन होने से लोग परेशान हैं। उधर, मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में जहरीली हवा चल रही है, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। राजधानी में शनिवार को हवा की गति में मामूली इजाफा हुआ, लेकिन इससे प्रदूषण के स्तर में कोई सुधार नहीं हुआ। दिल्ली में प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक,  दिल्ली में हवा की गति शुक्रवार को 4-6 किमी प्रति घंटे से बढ़कर शनिवार को 8-10 किमी प्रति घंटे हो गई। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जो आंकड़े आए हैं। उसके मुताबिक, दिल्ली की हवा में मामूली सुधार हुआ है। लेकिन अभी भी यह बेहद खराब श्रेणी में हैं। शनिवार को औसत AQI 352  दर्ज किया गया। इसके एक दिन पहले 380 दर्ज किया गया था।

जानिए दिल्ली के किस इलाके में कितना है AQI

पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की चादर लिपटी हुई है। रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से ऊपर 400 के बीच में बना हुआ है। अलीपुर में 356, आनंद विहार में 351,आया नगर में 343, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 348, द्वारका सेक्टर 8 में 341, आईजीआई एयरपोर्ट में 326, आईटीओ में 328 और जहांगीरपुरी में 370 एक्यूआई दर्ज किया गया है। वहीं मुंडका में 358, वजीरपुर में 366, जहांगीरपुरी में 370, ओखला में 339, बवाना में 383, विवेक विहार में 354 और नरेला में 356 दर्ज किया गया है। इंडिया गेट में एक्यूआई 357 दर्ज किया गया है। यमुना नदी की सतह पर जहरीली झाग भी देखने को मिली है। धौलकुआं में AQI 394 दर्ज किया गया है। यह बहुत खराब श्रेणी में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें