Delhi AQI today: 23 नवंबर 2024 को दिल्ली-एनसीआर की सुबह कोहरे से ढ़की हुई है। कल दिल्ली के ज्यादातर इलाकों मे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक से Very Poor केटेगरी में आ गए थे लेकिन आज फिर स्थिति बिगड़ने लगी है। आज दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में AQI लेवल 400 के ऊपर बना हुआ है। कल औसत AQI 380 के लेवल के आसपास था लेकिन आज फिर दिल्ली एनसीआर में सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में 400 के पार रहा AQI
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अन्य इलाकों में शनिवार 23 नवंबर की सुबह कोहरे से ढकी हुई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से 9 स्थानों पर AQI गंभीर (Severe) केटेगरी में दर्ज किया गया। इनमें आनंद विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, नेहरू नगर, शादीपुर, सोनिया विहार, विवेक विहार और वजीरपुर शामिल हैं।
कब होती है गंभीर केटेगेरी?
गंभीर केटेगरी 400 या उससे अधिक का AQI गंभीर माना जाता है और तब हवा के कारण होने वाली बीमारी जैसे सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, खांसी आदि होती है। ऐसे मौसम में अस्थमा के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। लोगों के बेहतर होगा कि वह बाहर निकलने से बचें, खासकर बच्चे, बुजुर्ग और सांस संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोग बाहर कम निकले।
दिल्ली-NCR के इन शहरों में 23 नवंबर को ये रहा AQI