Delhi AQI today: 23 नवंबर 2024 को दिल्ली-एनसीआर की सुबह कोहरे से ढ़की हुई है। कल दिल्ली के ज्यादातर इलाकों मे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक से Very Poor केटेगरी में आ गए थे लेकिन आज फिर स्थिति बिगड़ने लगी है। आज दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में AQI लेवल 400 के ऊपर बना हुआ है। कल औसत AQI 380 के लेवल के आसपास था लेकिन आज फिर दिल्ली एनसीआर में सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
