Credit Cards

दिल्ली-NCR के Top 5 सबसे सस्ते मार्केट, जहां 100 रुपए में मिलेंगे स्टाइलिश कपड़े

Delhi Markets For Shopping: दिल्ली में कई ऐसी जगहें है जहां पर आप सस्ते में स्टाइलिश कपड़े खरीद सकते हैं। इन जगहों पर कपड़ों का काफी अच्छा कलेक्शन होता है। आज हम आपको दिल्ली के ऐसे 5 मार्केट के बारे में बताएंगे जहां आपको सस्ते में काफी अच्छे कपड़े मिल जाएंगे

अपडेटेड Nov 12, 2024 पर 11:19 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Market: दिल्ली-NCR के 5 सबसे सस्ते मार्केट

Delhi Markets For Shopping: दिल्ली में नवंबर का महीना शुरू होने के बाद से ही हल्की-हल्की ठंडी लगने लगती है। ठंड आने के साथ ही गर्म और स्टाइलिश कपड़ो की शॉपिंग करने का भी ख्याल हमारे दिमाग में आने लगता है। दिल्ली में कई ऐसे मार्केट हैं, जहां आपको कम दामों में स्टाइलिश कपड़े मिल जाएंगे। इन जगहों पर कपड़ों का कलेक्शन देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

आज हम आपको दिल्ली के 5 ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप कम पैसे में भी झोला भर कर कपड़े खरीद सकते हैं। सस्ते कपड़ों के मार्केट की लिस्ट में सरोजिनी का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन हम आपको बता दें कि सरोजिनी के अलावा भी कई ऐसे मार्केट है जहां पर आप सस्ते  कपड़े खरीद सकते हैं।

सरोजिनी नगर


दिल्ली की शॉपिंग मार्केट्स का जिक्र करते ही सबसे पहले दिमाग में सरोजिनी नगर मार्केट का नाम आता है। दिल्ली एनसीआर में वेस्टर्न कपड़ों की खरीदारी के लिए यह बाजार सबसे ज्यादा मशहूर है। खासकर विंटर सीजन में यहां का कलेक्शन आपको कभी निराश नहीं करेगा। लेटेस्ट और स्टाइलिश विंटर वियर भी आपको यहां बेहद किफायती कीमतों में मिल जाएंगे। जहां सिर्फ 100 रुपये में भी ढेर सारे कपड़ो के विकल्प मौजूद होते हैं।

लाजपत नगर

साउथ दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट को शॉपिंग के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन माना जाता है। सर्दियों में वूलन कपड़े के बेहतरीन कलेक्शन के साथ-साथ यहां पर रजाई और कंबल भी सस्ते में मिलते हैं। इस मार्केट में मात्र 300 रुपये में अच्छी क्वालिटी के स्वेटर भी मिल जाते हैं, जो आपके सर्दी के संकलन को और भी खास बना देंगे।

जनपथ

कनॉट प्लेस की जनपथ मार्केट भी वेस्टर्न कपड़ों की खरीदारी के लिए एक अद्भुत जगह है। यह मार्केट बॉलीवुड सितारों की भी पसंदीदा है। स्टाइलिश विंटर वियर के लिए जनपथ मार्केट का दौरा करना जरूर करें।

करोल बाग

दिल्ली का करोल बाग मार्केट भी शॉपिंग के शौकीनों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यहां से आप सस्ते दाम में अपनी सर्दी की शॉपिंग बड़े आराम से कर सकते हैं।

लक्ष्मी नगर में सुभाष चौक

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में सुभाष चौक मार्केट भी एक आकर्षक विकल्प है। यहां पर 100 रुपए से ही शॉपिंग की शुरुआत हो जाती है। आप यहां 100 रुपए में भी अच्छे कपड़े ले सकते हैं।

झारखंड चुनाव: किसी के पास 80 करोड़, तो किसी के पास संपत्ति के नाम पर सिर्फ 7,000 रुपए, किस पार्टी में सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।