Delhi: टोपी को लेकर हुई बहस, लड़के को नाबालिगों ने मारी गोली, आरोपी को उसकी मां ने ही दी थी बंदूक

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "गांधी नगर पुलिस थाने में गोलीबारी की सूचना देने वाली एक ‘PCR कॉल’ मिली। अलग-अलग टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। पीड़ित की पहचान सुफियान के रूप में हुई और उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया

अपडेटेड Nov 03, 2024 पर 7:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhi: टोपी को लेकर हुई बहस, लड़के को नाबालिगों ने मारी गोली

दिल्ली के शाहदरा इलाके में मामूली विवाद के बाद 19 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन किशोरों को पकड़ा गया है। यह घटना शनिवार की है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि सुफियान और आरोपी के बीच टोपी को लेकर बहस हुई थी। अधिकारी ने कहा कि विवाद के दौरान सुफियान ने कथित तौर पर दो आरोपियों को थप्पड़ मारा, जिन्होंने बाद में उसकी हत्या की साजिश रची।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "गांधी नगर पुलिस थाने में गोलीबारी की सूचना देने वाली एक ‘PCR कॉल’ मिली। अलग-अलग टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। पीड़ित की पहचान सुफियान के रूप में हुई और उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।"

पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद के अलग-अलग जगहों से तीन किशोरों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से एक तमंचा और एक स्कूटर बरामद किया गया।


उन्होंने बताया कि पुलिस एक और संदिग्ध और एक आरोपी की मां की भी तलाश कर रही है, जिसने कथित तौर पर हथियार उपलब्ध कराने में सहायता की थी।

तीन दिन में फायरिंग के दो मामले

दिवाली के दिन, शाहदरा में एक 40 साल के शख्स की उसके 17 साल के दूर के रिश्तेदार ने कर्ज न चुकाने की पुरानी दुश्मनी के कारण गोली मारकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को हिरासत में लिया, जो इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता निकला।

इस घटना के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया, जिसमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने में असमर्थता के लिए उपराज्यपाल को दोषी ठहराया।

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “कल, जब देश ने दिवाली मनाई, शाहदरा इलाके में जश्न मना रहे एक परिवार पर बेरहमी से हमला किया गया। हथियारबंद अपराधियों ने सरेआम एक ही परिवार के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी. दिन के उजाले में ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि दिल्ली की कानून व्यवस्था की स्थिति कितनी खराब हो गई है।”

VIDEO: दिल्ली में कार चालक की गुंडागर्दी, दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को 20 मीटर तक बोनट पर घसीटा

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।