VIDEO: दिल्ली में कार चालक की गुंडागर्दी, दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को 20 मीटर तक बोनट पर घसीटा

Delhi News: लाल बत्ती पार कर रही एक कार को रोकने का प्रयास में शनिवार रात नई दिल्ली में दो ट्रैफिक पुलिस अधिकारी घायल हो गए। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों पुलिस अधिकारियों की पहचान वसंत विहार ट्रैफिक सर्कल के सब इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और हेड कांस्टेबल शैलेश चौहान के रूप में हुई है

अपडेटेड Nov 03, 2024 पर 4:17 PM
Story continues below Advertisement
Delhi News: राजधानी दिल्ली में पुलिसकर्मियों को कार के बोनट पर बैठाकर घसीटने का वीडियो वायरल हो गया है

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक डरावनी तस्वीर सामने आई है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में ड्यूटी के दौरान एक कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस के दो अधिकारियों को टक्कर मार दी और करीब 20 मीटर तक कार के बोनट पर उन्हें घसीटता रहा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार के बोनट पर दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी लटके हुए हैं और कार चालक तेज ड्राइविंग करते हुए उन्हें गिराने की कोशिश कर रहा है। घटना शनिवार 2 नवंबर की शाम को तकरीबन साढ़े सात बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली के बेर सराय रेड लाइट का है।

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों पुलिस अधिकारियों की पहचान वसंत विहार ट्रैफिक सर्कल के सब इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और हेड कांस्टेबल शैलेश चौहान के रूप में हुई है। दोनों ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित अधिकारियों ने बताया कि वो बेर सराय मार्केट के पास ट्रैफिक चालान कर रहे थे। तभी उस कार को रोकने का इशारा किया गया तो पहले कार रुकी लेकिन बाद में कार ड्राइवर उन्हें टक्कर मारकर तेजी से भागने लगा। कार सवार उन्हें 20 मीटर तक घसीटता चला गया। NDTV के मुताबिक, कार वसन्त कुंज के रहने वाले जय भगवान के नाम रजिस्टर्ड है।


पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम करीब 7.45 बजे वेदांत देशिका मार्ग के पास बेर सराय ट्रैफिक लाइट पर हुई। अधिकारी ने पीटीआई से कहा, "किशन गढ़ पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि एक अज्ञात कार ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों को टक्कर मार दी है और मौके से भाग गया है।" उन्होंने कहा कि एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और पाया गया कि घायल कर्मियों को पीसीआर वैन द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।

अधिकारी ने कहा कि टीम अस्पताल पहुंची और पाया कि ASI प्रमोद सिंह और हेड कांस्टेबल शैलेश चौहान होश में हैं। उनकी हालत स्थिर है। उनके बयानों के अनुसार, वे ट्रैफिक उल्लंघन के लिए नियमित चालान कर रहे थे। अधिकारी ने कहा कि शाम करीब 7.45 बजे एक वाहन ने लाल बत्ती तोड़ी और जब शैलेश ने रुकने का इशारा किया, तो चालक ने पहले तो रुकने का इशारा किया, लेकिन अचानक भागने की कोशिश की। इससे दोनों पुलिसकर्मियों को करीब 20 मीटर तक घसीटा गया और फिर तेजी से घटनास्थल से भाग गया।

ये भी पढ़ें- Iran University: ईरान यूनिवर्सिटी में हिजाब के विरोध में छात्रा ने उतार दिए कपड़े, दुनियाभर में तस्वीरें और वीडियो वायरल

अपराध और फोरेंसिक टीम ने उस क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां घटना हुई थी। एएसआई प्रमोद और हेड कांस्टेबल शैलेश को लगी चोटें मामूली बताई गई हैं। लेकिन उनका इरादा उन्हें मारने का था। अधिकारी ने बताया कि हत्या के प्रयास और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने तथा लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने कार मालिक की पहचान कर ली है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।