दिल्ली के शाहदरा इलाके में मामूली विवाद के बाद 19 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन किशोरों को पकड़ा गया है। यह घटना शनिवार की है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि सुफियान और आरोपी के बीच टोपी को लेकर बहस हुई थी। अधिकारी ने कहा कि विवाद के दौरान सुफियान ने कथित तौर पर दो आरोपियों को थप्पड़ मारा, जिन्होंने बाद में उसकी हत्या की साजिश रची।
