Delhi: 'अब तुम क्या चाहती हो?' पत्नी से तलाक और बिजनेस विवाद के चलते कैफे मालिक ने की आत्महत्या

पुलिस ने कहा कि आखिरी बार उनकी बात अपनी पत्नी से हुई थी। उनकी बातचीत बेकरी बिजनेस को लेकर हुई थी। उनके परिवार ने यह भी दावा किया कि पत्नी ने बातचीत रिकॉर्ड की और अपने रिश्तेदारों को भेज दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पुनीत खुराना का फोन जब्त कर लिया है। खुराना और उनकी पत्नी मनिका जगदीश पाहवा तलाक लेने के कगार पर थे

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 3:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मॉडल टाउन के कल्याण विहार इलाके में पुनीत खुराना अपने घर में फंदे से लटके पाए गए

दिल्ली में एक बेकरी मालिक ने अपनी पत्नी के साथ चल रहे विवाद के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुनीत खुराना मॉडल टाउन के कल्याण विहार इलाके में अपने घर में फंदे से लटके पाए गए। उनके परिवार ने कहा कि पुनीत खुराना अपनी पत्नी से परेशान थे। इस जोड़े ने 2016 में शादी कर ली और वे फॉर गॉड्स केक बेकरी के साथ-साथ वुडबॉक्स कैफे नाम के एक और रेस्टोरेंट के सह-मालिक थे, जो कुछ समय पहले बंद हो गया था। पुलिस ने कहा कि आखिरी बार उनकी बात अपनी पत्नी से हुई थी। उनकी बातचीत बेकरी बिजनेस को लेकर हुई थी। उनके परिवार ने यह भी दावा किया कि पत्नी ने बातचीत रिकॉर्ड की और अपने रिश्तेदारों को भेज दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पुनीत खुराना का फोन जब्त कर लिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कपल के बीच आखिरी बातचीत के ऑडियो में उन्हें अपनी बेकरी को लेकर बहस करते हुए सुना जा सकता है।

दोनों के बीच क्या हुई बातचीत?


मीडिया रिपोर्ट् की मानें, तो पुनीत खुराना की पत्नी ने कॉल पर कहा, “तुम मुझे सुबह 3 बजे बुला रहे हो, क्या तुम्हें नींद नहीं आ रही? तुमने मेरा और मेरे परिवार का अपमान किया।'' जिस पर पुनीत ने जवाब दिया, "इन सब बातों का अभी कोई मतलब नहीं है... मुझे बताओ कि तुम अब क्या चाहती हो।"

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, मृतक की बहन ने कहा, “मनिका पाहवा, उसकी बहन और माता-पिता ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित और परेशान किया। करीब 59 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें पुनीत ने अपने साथ हुई प्रताड़ना का जिक्र किया है। महिला ने पुनीत का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया था।"

खुराना और उनकी पत्नी मनिका जगदीश पाहवा तलाक लेने के कगार पर थे। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में वुडबॉक्स कैफे के मालिक दोनों कथित तौर पर बिजनेस को लेकर विवाद में थे।

पत्नी ने मांगा अपना बकाया

खुराना के परिवार के मुताबिक, वह अपनी पत्नी से 'परेशान' थे। अधिकारियों ने कहा कि दोनों ने 2016 में शादी कर ली।

NDTV के मुताबिक, 16 मिनट के परेशान करने वाले ऑडियो में खुराना और उनकी पत्नी को व्यापारिक संपत्ति को लेकर लड़ते हुए सुना जा सकता है। खुराना की पत्नी ने कॉल पर कहा, "हम तलाक ले रहे हैं, लेकिन मैं अभी भी बिजनेस पार्टनर हूं...आपको मेरा बकाया चुकाना होगा।"

यह मामला ऐसे समय आया है, जब पिछले महीने ही बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष अपनी पत्नी से चल रहे विवाद को लेकर आत्महत्या कर ली। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 24 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। अतुल सुभाष को उनके बेंगलुरु अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ पाया गया। उन्होंने एक बड़ा सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसका टाइटल था- 'न्याय अभी बाकी है'।

'अगर मुझे कुछ भी हुआ तो STF जिम्मेदार होगी': यूपी पुलिस पर क्यों बरसे योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।