Delhi Flood/traffic Update: पिछले दो हफ्तों से दिल्ली में हो रही भारी बारिश के चलते राजधानी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश की वजह से दिल्ली के कई सारे इलाकों में पानी भरा हुआ है। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रैफिक के मोर्चे पर देखने को मिल रही है। कई सारी सड़के पानी में डूबी हुई नजर आ रही हैं। जिस वजह से पूरी दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त व्यस्त सी हो गई है। हालांकि यमुना का पानी कम होने के बाद दिल्ली में कई सारी सड़कों को खोल दिया गया ताकि आवाजाही को बहाल किया जा सके। दिल्ली सरकार ने शनिवार को कहा कि यमुना नदी का जल स्तर हर घंटे 5 सेमी की दर से घट रहा है, रविवार तक स्थिति में काफी सुधार होने की उम्मीद है। हालांकि यातायात की आवाजाही धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रही है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में कई रास्ते अभी भी बंद हैं।
