चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गर्मी के बढ़ते सितम की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग भीषम गर्मी की मार झेल रहे हैं। दिल्ली में सोमवार (20 मई) को तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया था। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए अगले 4 दिनों का हीट वेव अलर्ट जारी किया है। इस बीच दिल्ली का पारा 46 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली में 21 से 24 मई तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं हीं न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्यियस के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है।
दिल्ली में बरस रहे हैं आग के गोले
दिल्ली में अधिकतम तापमान नजफगढ़ और मुंगेशपुर में दर्ज किया गया है। यहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। सफदरजंग में में तापन 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। अगर गर्मी की बात करें तो दिल्ली में गर्म हवाएं मरुस्थल की ओर से आ रही हैं। वहीं मानूसन के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 21 से 25 मई तक पारा 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। इस दौरान 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ की भी अभी कोई स्थिति नहीं है। वहीं दिल्ली के लोगों को अभी प्रदूषण से भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 पहुंच गया है। दिल्ली का औसत AQI खराब श्रेणी में है।
मतदान के दिन लू चलने के आसार
दिल्ली में 25 मई को वोटिंग है। मौसम विभाग ने 25 मई के लिए भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस दिन अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। झुलसा देने वाली धूप के बीच भीषण लू भी चलेगी। अधिकारियों की मानें तो मौसम की स्थिति को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) और राजनीतिक दलों ने भी अपने स्तर पर रणनीति बनानी शुरू कर दी है।