Weather Update: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में जारी रहेगी भीषण लू; केरल, ​तमिलनाडु में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट

Heatwave Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, 20 मई को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई हिस्सों में और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कई/कुछ स्थानों में लू चलने की संभावना है

अपडेटेड May 20, 2024 पर 11:20 AM
Story continues below Advertisement
IMD ने 19 मई को अपने बुलेटिन में उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 5 दिन तक लू चलने का अनुमान जताया।

Weather Update: देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 19 मई को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक देश में सबसे अधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की जानकारी दी है। यहां तक कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके भी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं।

मौसम विभाग ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर संवेदनशील लोगों की अत्यधिक देखभाल की जरूरत पर जोर दिया है। उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों समेत संवेदनशील व्यक्तियों की उच्च स्वास्थ्य देखभाल पर जोर दिया गया है।

देश में कम से कम 9 स्थानों पर पारा 47 डिग्री के पार


मौसम विभाग के मुताबिक, भारत में कम से कम 9 जगह ऐसी रहीं, जहां 18 मई को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। इनमें नजफगढ़ के अलावा ये जगहें शामिल हैं...

- पीतमपुरा, दिल्ली: 47 डिग्री

- मुंगेशपुर, दिल्ली: 47.7 डिग्री

- नूंह, हरियाणा: 47.2 डिग्री

- सिरसा, हरियाणा: 47 डिग्री

- बठिंडा, पंजाब: 47.7 डिग्री

- दतिया, मध्य प्रदेश: 47.5 डिग्री

- आगरा, उत्तर प्रदेश: 47.7 डिग्री,

- झांसी, उत्तर प्रदेश: 47.2 डिग्री

उत्तर भारत में अगले 5 दिन राहत भूल जाइए

आईएमडी ने 19 मई को अपने बुलेटिन में उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 5 दिन तक लू चलने का अनुमान जताया। सोमवार 20 मई से गुरुवार 23 मई तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई हिस्सों में लू और भीषण लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 मई को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई हिस्सों में और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कई/कुछ स्थानों में लू चलने की संभावना है।

21 मई को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों में और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों में लू चलने की संभावना है।

22 और 23 मई को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों में लू के थपेड़े देखने को मिल सकते हैं।

40 साल बाद अंतरिक्ष में पहुंचा कोई भारतीय, जेफ बेजोस ने भेजा टूरिस्ट बनाकर

इन जगहों पर बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 19-22 मई 2024 के दौरान कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा (>204.5 मिलीमीटर) और 23 मई 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है। इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तटीय कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इलाके के कुछ हिस्सों में 21 और 22 मई, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है।

केरल और माहे के लिए रेड अलर्ट है। यहां 19-22 मई 2024 के दौरान कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा (>204.5 मिलीमीटर) और 23 मई 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है। आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट है क्योंकि 19-21 मई, 2024 के दौरान कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है। असम और मेघालय में 19 और 20 मई, 2024 के दौरान कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सऊदी प्रिंस ने खरीदी टेस्ला की साइबरट्रक, एलॉन मस्क के एक शब्द का रिएक्शन वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।