भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में बुधवार (19 जून) तक लू चलने का अनुमान लगाया है। हालांकि, एक राहत बात ये है कि मौसम विभाग का ये भी मनना है कि इसके बाद लू में धीरे-धीरे कमी भी आएगी। यह उत्तर पश्चिम भारत की ओर आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण है। एक प्राइवेट वाटर फोरकास्टिंग एजेंसी के अनुसार, दिल्ली को 20 जून से चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। शहर में कल हल्की बारिश की उम्मीद भी जताई जा रही है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में लू चलेगी। मौसम विभाग ने कहा कि इसके अलावा, दिल्ली में बुधवार की रात 12 सालों में सबसे गर्म रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा है।
18 जून को दिल्ली में इस सीजन की सबसे गर्म रात रही और तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-NCR के अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और थकावट की शिकायत वाले मरीजों की भीड़ देखी जा रही है।
इसी को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को अस्पतालों के प्रमुखों के साथ एक इमरजेंसी बैठक की और उन्हें गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान, ये निर्णय लिया गया कि फुटपाथ पर पाए जाने वाले बेघरों को शेल्टर होम में शिफ्ट करने के लिए दिल्ली पुलिस के बीट अधिकारियों और गश्ती टीम से मदद मांगी जाएगी।
इस बीच, IMD के एक अधिकारी ने PTI को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून, जो मुंबई से टकराने के बाद धीमा हो गया है, अब रफ्तार पकड़ रहा है और 21-22 जून तक महाराष्ट्र में इसके आगे बढ़ने की उम्मीद है।
19 और 20 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 19 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए हीटवेव रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार के लिए 19 जून, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 21 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23, 20 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 19 जून को जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा और झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।