Get App

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे पर दौड़ने लगे वाहन, बाइक ऑटो को नहीं है एंट्री, जानिए कितना है टोल टैक्स

Delhi-Katra Expressway: दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इसके पहला चरण हरियाणा का सेक्शन शुरू हो गया है। अभी इसमें 135 किमी तक ही सफर कर सकते हैं। एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 669 किमी है। पंजाब के हिस्से में अभी इस एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2024 पर 1:22 PM
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे पर दौड़ने लगे वाहन, बाइक ऑटो को नहीं है एंट्री, जानिए कितना है टोल टैक्स
Delhi-Katra Expressway: एक्सप्रेसवे पर ट्रायल रन सफल रहने के बाद टोल भी शुरू हो गया है।

दिल्ली से अगर आपको वैष्णो देवी जाना है तो अपने वाहन से आसानी से जा सकते हैं। इसके लिए दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे बनाया गया है। इसके पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। इसमें हरियाणा के सेक्शन शुरू हो गया है। वाहनों की आवाजाही शुरू करने से पहले ट्रायल किया गया था। यह एक्सप्रेसवे हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर को जोड़ता है। एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 669 किमी है। अभी इसके 135 किमी तक का हिस्सा पूरा हो चुका है। इस सेक्शन पर टोली की वसूली भी शुरू हो गई है। दिल्‍ली-अमृतसर-कटरा एक्‍सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन पर 8 टोल बैरियर बनाए गए हैं।

इस एक्सप्रेसवे की पूरी सड़क को अच्छे तरीके से बनाया गया है। सड़क के दोनों ओर सुरक्षा के लिए रेलिंग भी लगाई गई है। सड़क के नीचे से कोई लावारिस पशु सड़क पर ना आएं, इसके लिए सुरक्षा दीवार भी बनाई गई है। सड़क के डिवाइडर पर हरियाली के लिए पौधे भी लगाए गए हैं। पौधों में पानी देने के लिए फव्वारे लगाए गए हैं।

कितना लगेगा टोल टैक्स?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्‍ली-कटरा एक्‍सप्रेसवे के केएमपी-कैथल सेक्शन का इस्‍तेमाल करने पर हल्के वाहनों से 240 रुपये लिए जाते हैं। दोनों तरफ के लिए 360 रुपये देना होगा। इन हल्के वाहनों में कार-जीप जैसे वाहन शामिल हैं। वहीं हल्‍के कमर्शियल वाहनों से 385 और 580 रुपये लगता है। दो एक्‍सल बस और ट्रक को एक तरफ के लिए 805 रुपये देना होगा। जबकि दोनों साइड के लिए 1210 रुपये टोल टैक्‍स चुकाना होगा। इसके साथ ही 3 एक्‍सवल वाले कमर्शियल वाहनों के लिए एक तरफ का टोल टैक्‍स 880 रुपये है। दोनों साइड के लिए 1320 रुपय देना होगा। एक्सप्रेसवे के हर एंट्री प्वॉइंट पर वाहन को पर्ची दी जाएगी और एग्जिट प्वॉइंट पर टोल शुल्क टैक्स लिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें