लुटेरों का केस लड़ते-लड़ते वकील साहब बन गए चेन स्नैचर, कहा - लूटपाट में है बंपर कमाई

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक शख्स को महिलाओं की चेन लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शाहदरा कोर्ट में प्रैक्टिस करता है। लेकिन ज्यादा कमाई नहीं होती थी। ऐसे में लुटेरों की जमानत कराते समय उसे लूटपाट के बारे में गहन जानकारी मिली

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 12:01 PM
पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद का वकील डेढ़ साल में 24 से अधिक महिलाओं की चेन लूट चुका है।

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूटपाट में शामिल एक ऐसे सरगना को गिरफ्तार किया है, जो सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा। पुलिस ने लूटपाट के आरोप में गैंग के सरगना एक वकील को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वकील दिल्ली के शाहदरा कोर्ट में प्रैक्टिस करता था। वो लुटेरों की जमानत कराता था। धीरे-धीरे से पता चला कि लूटपाट में अच्छी कमाई है। इसके बाद एक गैंग तैयार कर लिया और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने लगा। गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस के मुताबिक, वकील डेढ़ साल में 24 से अधिक महिलाओं की चेन लूट चुका है।

आरोपी का दावा है कि वह दिल्ली की शाहदरा कोर्ट में प्रैक्टिस करता है। कोर्ट में प्रैक्टिस के दौरान उसे स्नैचर्स के केस मिलते थे। जिसमें उनकी जमानत कराता था। जमानत दिलाते हुए उसे पता लगा कि लूटपाट में अधिक कमाई है। जिसके बाद वह खुद ही लूटपाट करने लगा। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पांच घटनाओं का खुलासा किया है। दावा है कि जल्द अन्य और भी वारदात का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस ने वकील को दबोचा


दरअसल, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में चेन स्नेचर की घटनाएं बढ़ती जा रहीं थी। ऐसे में पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए सभी इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जाने लगे। इसी बीच पता चला कि बदमाश केटीएम बाइक से आते हैं। इसके बाद महिलाओं के गले से चेन लूटकर फरार हो जाते हैं। हाई स्पीड बाइक होने के कारण उन्हें पकड़ना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में पुलिस जांच अभियान तेज कर दिया। पुलिस जब चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें KTM बाइक में सवार दो बदमाश नजर आए। दोनों को पुलिस ने फौरन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने CCTV फुटेज से दोनों की तस्वीर मिलाई। दोनों लोग दिल्ली के नंद नगरी इलाके में रहते हैं। एक का नाम शशि और दूसरे का नाम बलराम है।

लूटी गई चेन को बेच देते थे

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी इंदिरापुरम इलाके में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। लूटी गई चेन को जूलरी का काम करने वाले रवि को बेच देते थे। पुलिस अब रवि की तलाश में जुट गई है। लूटपाट के समय वो बाइक में पीछए बैठता था। फिर महिलओं की चेन लूटकर फरार हो जाते थे। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलराम LLB किए हुए है। उसने खुद को वकील बताया है। पुलिस की पूछताछ में बलराम ने बताया कि वह शाहदरा कोर्ट में प्रैक्टिस करता था, लेकिन ज्यादा कमाई नहीं होती थी। कोर्ट में वह अक्सर स्नैचर्स की जमानत कराथा। स्नैचर्स से उसे पता चला कि इस धंधे में बहुत मुनाफा है। जिसके बाद वह खुद स्नैचिग करने लगा।

प्रेमिका ने फोन पर बुलाया, फिर दूसरे प्रेमी से पहले प्रेमी की करा दी हत्या, शव को बाइक के साथ जलाया!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।