Delhi Metro VIDEO: दिल्ली मेट्रो इन दिनों ट्रेन के अंदर होने वाली हरकतों की वीडियो को लेकर काफी चर्चा में है। ऐसा ही एक नया वीडियो मंगलवार सुबह से ट्रेंड कर रहा है, जिसके कारण सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की के बीच झगड़ा होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक लड़की सरेआम सभी के सामने लड़के को जोर से थप्पड़ मारते हुए देखी जा सकती है। इतना ही नहीं वो लड़के को काफी डांट भी रही है। जबकि पीड़ित लड़का चुपचाप शांत खड़ा दिख रहा है। वीडियो कब का और कौन से मेट्रो स्टेशन का है, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
