Get App

फरीदाबाद, सोहना और पलवल जाने वालों का सफर होगा आसान, जाम से मिलेगा छुटकारा, ये हाईवे बचाएगा आपका दो घंटा

दिल्ली, नोएडा या गाजियाबाद से फरीदाबाद और पलवल जाने के लिए आम तौर पर लोगों को मथुरा रोड से होकर गुजरना पड़ता है, जहां जाम की वजह से 30 मिनट का सफर ढाई घंटे में बदल जाता है। इस रास्ते से जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है अब उनको लंभे जाम में नहीं फंसना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2024 पर 2:04 PM
फरीदाबाद, सोहना और पलवल जाने वालों का सफर होगा आसान, जाम से मिलेगा छुटकारा, ये हाईवे बचाएगा आपका दो घंटा
delhi mumbai expressway: एनएचएआई ने आगरा नहर पर पुलों और छह लेन के हाईवे का खोल दिया

हर दिन काफी संख्या में लोग दिल्ली से मथुरा रोड और बदरपुर बॉर्डर होते हुए पलवल, फरीदाबाद, सोहना और पलवल जाते हैं। इस दौरान उनको मथुरा रोड भयानक जाम मिलता है। यहां पर जाम में फंसने से लोगों का दो-दो घंटे का समय बर्बाद हो जाता है। जबकि बार्डर से इसकी दूरी मात्र 30 मिनट की है। लेकिन अब इस रास्ते से जाने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब उनको इस रास्ते पर से जाने के लिए जाम में नहीं फंसना होगा।

नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने आगरा नहर पर पुल और छह लेन वाले राजमार्ग का निर्माण पूरा कर लिया है। जिसको लोगों के आवागमन को आसान बनाने के लिए मंगलवार को खोल दिया गया है। इससे इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

30 मिनट की होगी यात्रा

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद और पलवल की तरफ आने जाने के लिए लोगों को भीड़भाड़ वाले मथुरा रोड और बदरपुर बॉर्डर से गुजरना पड़ता है। इस भीड़भाड़ को कम करने के लिए ही मीठापुर चौक के पास आगरा नहर पर एक नया पुल और छह लेन का राजमार्ग बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य फरीदाबाद के तरफ से कालिंदी कुंज और सोहना के बीच यात्रा के समय को घटाकर मात्र 30 मिनट करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें