देश की राजधानी में दिल्ली में सोमवार को रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक 21 साल के लड़के पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, क्योंकि वो मृतक किसी और शख्स की पत्नी के साथ घर में पकड़ा गया था। घटना सोमवार सुबह की है, जब पीड़ित ऋतिक वर्मा को आरोपी की पत्नी के साथ पकड़ा गया। DCP (नॉर्थईस्ट) राकेश पावरिया ने कहा, "सोमवार को सुबह करीब 11 बजे, जब वह महिला के साथ उसके घर पर पकड़ा गया, तो उसका पति गुस्सा हो गया और उसने अपनी पत्नी और ऋतिक वर्मा को खूब पीटा।"
