Delhi-NCR AQI Today: दिल्ली में वायु प्रदूषण (Air Pollution) खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। गुरुवार सुबह राजधानी में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 450 के पार दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली-एनसीआर में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिये गए हैं। सब जगह ऑनलाइन क्लास कराई जा रही है। दिल्ली सरकार ने 50 फीसदी सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली में आर्टिफिशियल बारिश कराए जानें की मांग की जा रही है।
