Delhi-NCR AQI Today: दिल्ली में वायु प्रदूषण (Air Pollution) ज्यादातर जगहों पर खतरनाक स्तर से Very Poor केटेगरी में आ गया है। दिल्ली के अलीपुर, मुंडका, रोहिणी ऐसी जगह रही, जहां AQI का लेवल 400 के नीचे रहा। बवाना इंडस्ट्रियल एरिया, वजीरपुर, जहांगीर पुरी ऐसी जगह रही, जहां AQI लेवल 400 के ऊपर बना हुआ है। इन जगहों पर AQI खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। दिल्ली की हवा जहरीली होते देख अब केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी किये हैं। ऐसे में सवाल ये भी है कि आर्टिफिशियल बारिश क्या एयर पॉल्युशन की समस्या को खत्म कर सकेगी?
केंद्र सरकार ने बदला कर्मचारियों का समय
दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए काम के अलग-अलग समय तय किए हैं। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने कहा है कि कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे और सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुले रह सकते हैं। मंत्रालयों और विभागों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और कार पूलिंग करने की सलाह दी गई है ताकि गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके।
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अभी भी बहुत खराब श्रेणी में है, हालांकि स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। कर्मचारियों के स्वास्थ्य और उत्पादकता पर प्रदूषण के प्रभाव को देखते हुए, सीएसएस फोरम ने घर से काम करने, एयर प्योरिफयार लगाने जैसे उपायों की मांग की है। आर्टिफिशियल बारिश कराए जाने की मांग भी उठाई जा रही है।
दिल्ली-NCR के इन शहरों में 22 नवंबर को ये रहा AQI