Delhi-NCR AQI Today: दिल्ली में वायु प्रदूषण (Air Pollution) ज्यादातर जगहों पर खतरनाक स्तर से Very Poor केटेगरी में आ गया है। दिल्ली के अलीपुर, मुंडका, रोहिणी ऐसी जगह रही, जहां AQI का लेवल 400 के नीचे रहा। बवाना इंडस्ट्रियल एरिया, वजीरपुर, जहांगीर पुरी ऐसी जगह रही, जहां AQI लेवल 400 के ऊपर बना हुआ है। इन जगहों पर AQI खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। दिल्ली की हवा जहरीली होते देख अब केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी किये हैं। ऐसे में सवाल ये भी है कि आर्टिफिशियल बारिश क्या एयर पॉल्युशन की समस्या को खत्म कर सकेगी?
