इस वीकेंड दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अनुमान है। दो दिन की धूप ने हाल की ठंड से कुछ राहत दी है, तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है और कोहरे और शीत लहर का असर कम हुआ है, लेकिन दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार और रविवार दोनों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। दो दिनों की बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ जाएगी। बारिश के साथ बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी और सर्दी के हालात फिर से लौट आएंगे।
