Get App

Delhi’s Robinhood: दिल्ली के इस चोर ने अमीरों को लूटा, गरीबों को बांटा, जहांगीरपुरी में ‘रॉबिनहुड’ नाम से है मशहूर

Delhi’s Robinhood: दिल्ली पुलिस ने 27 साल के वसीम अकरम को गिरफ्तार किया है। इसे रॉबिनहुड के नाम से जानते हैं। अकरम दिल्ली के पॉश इलाकों में अमीरों के घर में लूटपाट करता था। इसके बाद लूट का सामान कुछ गरीबों में बांट देता था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2022 पर 9:20 AM
Delhi’s Robinhood: दिल्ली के इस चोर ने अमीरों को लूटा, गरीबों को बांटा, जहांगीरपुरी में ‘रॉबिनहुड’ नाम से है मशहूर
दिल्ली पुलिस ने मोस्ट वांटेड आपराधी वसीम अकरम को गिरफ्तार किया है

Delhi’s Robinhood: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जहांगीरपुरी इलाके का रॉबिनहुड (Robinhood) कहे जाने वाले एक मोस्ट वॉन्टेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे वसीम अकरम (27) उर्फ लम्बू के रूप में पहचान की है। अपनी उम्र से पांच गुना अधिक अपराधों में शामिल रह चुका अकरम करीब तीन दर्जन मामलों में वॉन्टेड था। इसके खिलाफ दिल्ली में 125 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

कहा जाता है कि अकरम दिल्ली के पॉश इलाकों में अमीरो के घर में लूटपाट करता था। इसके बाद लूटी गई कुछ रकम गरीबों में बांट देता था। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की कई निचली अदालतों में 15 नए मामलों के अलावा 20 आपराधिक मामलों में वसीम को भगोड़ा घोषित करने की कार्यवाही चल रही है। यह आमतौर पर कई राज्यों में अपने ठिकाने बदलता रहा है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह ने कहा वसीम को 19 अगस्त की सुबह दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से .315 बोर की एक सिंगल शॉट पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए थे। सिंह ने आगे बताया कि एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और पवन कुमार के नेतृत्व में स्पेशल सेल की एक टीम ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वसीम अकरम को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। वसीम जहांगीरपुरी के सी डी पार्क का रहने वाला है।

'मेरा नाम आजमोव है और मैं एक आतंकी हूं': नूपुर शर्मा की हत्या करना चाहता था रूस में पकड़ा गया ISIS का सुसाइड बॉम्बर

दिन में करता था रेकी, रात में चोरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें