Sakshi Murder: साहिल को नहीं है हत्या का पछतावा! दरिंदे ने कबूला जुर्म, मर्डर से पहले साक्षी का सामने आया नया वीडियो
Sakshi Murder Case: बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस 20 वर्षीय साहिल को लेकर उस जगह पर गई, जहां उसने नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या की थी। पुलिस नाले और झाड़ियों में हत्या में इस्तेमाल चाकू ढूंढ रही है। लड़की की हत्या के आरोपी साहिल खान को कस्टडी में लेने के बाद दिल्ली पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। जघन्य और बर्बर तरीके से साक्षी की हत्या करने वाले दरिंदे के चेहरे पर शिकन तक नहीं है
Delhi Murder Case: पुलिस पूछताछ में पता चला है कि साक्षी को मारने का साहिल को कोई पछतावा नहीं है
Delhi Shahbad Dairy Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के साक्षी मर्डर केस (Sakshi Murder Case) में आरोपी साहिल खान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि साक्षी को मारने का साहिल को कोई पछतावा नहीं है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जघन्य और बर्बर तरीके से साक्षी की हत्या करने वाले दरिंदे के चेहरे पर शिकन तक नहीं है। इस बीच, बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस 20 वर्षीय साहिल को लेकर उस जगह पर गई, जहां उसने नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या की थी। पुलिस नाले और झाड़ियों में हत्या में इस्तेमाल चाकू ढूंढ रही है। लड़की की हत्या के आरोपी साहिल खान को कस्टडी में लेने के बाद दिल्ली पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।
आरोपी ने 28 मई को दिल्ली के शाहबाद डायरी इलाके में अपनी 16 वर्षीय कथित प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी थी। साहिल ने साक्षी को 20 से अधिक बार चाकू मारा और फिर सीमेंट के स्लैब से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के 34 निशान पाए गए और उसकी खोपड़ी कुचली हुई थी। आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया था।
सामने आया नया वीडियो
साक्षी की हत्या से ठीक पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें वह आखिरी बार उसी गली की तरफ जाती दिखाई देती है। नए वीडियो में सफेद टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी साक्षी थोड़ी देर में ही दौड़कर लौटती दिख रही है। इसी गली में आगे जाकर साहिल ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए और फिर पत्थर से उसका सिर बुरी तरह से फोड़ डाला। 28 मई की रात पौने 9 बजे के करीब उसकी हत्या कर दी गई।
मृतका के मित्रों से जांच में शामिल होने को कहा गया
दिल्ली पुलिस ने शाहबाद डेयरी हत्याकांड में मृतका के तीन मित्रों से जांच में शामिल होने को कहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि साक्षी के तीन दोस्तों- भावना, अजय उर्फ झबरू और नीतू से जांच में शामिल होने और घटना के संबंध में आवश्यक डिटेल्स देने को कहा गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या करने से दो दिन पहले साहिल ने इसकी योजना बनाई थी, क्योंकि साक्षी ने उसे अपने दोस्तों के सामने झिड़क दिया था। उसके साथ खराब हुए रिश्ते को सुधारने से इनकार कर दिया था।
15 दिन पहले खरीदा था चाकू
साहिल सरफराज (Sahil Sarfaraz) ने जिस चाकू से अपनी प्रेमिका की नृशंस हत्या की थी उसे उसने करीब 15 दिन पहले उत्तराखंड के हरिद्वार से खरीदा था। हत्या के बाद उसे रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फेंक दिया था। साथ ही एक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साहिल लड़की हत्या की योजना तीन दिनों में बना रहा था। अधिकारियों ने कहा कि यह विवाद "जुनून का अपराध" नहीं था, बल्कि एक पूर्व निर्धारित हत्या थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अभी तक हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि उन्होंने साहिल का फोन और खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं।
एक अधिकारी ने कहा कि साहिल ने बताया है कि उसने साक्षी की हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को रिठाला में झाड़ियों में फेंक दिया था। उन्होंने कहा कि चाकू को अभी बरामद किया जाना बाकी है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को उसे रिठाला मेट्रो स्टेशन ले जाया गया जहां उसने चाकू पास की झाड़ियों में फेंकने का दावा किया। पुलिस ने कहा कि इसके बाद वह आनंद विहार आईएसबीटी से बुलंदशहर के लिए बस में सवार हुआ।
ब्रेकअप से नाराज था आरोपी
पुलिस के अनुसार, साहिल ने संभवत: लड़की पर हमला इसलिए किया क्योंकि उसने अपने पूर्व प्रेमी प्रवीण से मिलना शुरू कर दिया था। पुलिस ने कहा कि साहिल ने दावा किया है कि साक्षी प्रवीण के पास वापस जाने के लिए उत्सुक थी, क्योंकि उसके पास मोटरसाइकिल थी। शनिवार को साक्षी ने साहिल को उससे दूर रहने की चेतावनी दी, क्योंकि वह उसके साथ अपने रिश्ते को जारी नहीं रखना चाहती थी। उस वक्त वह अपनी दोस्त भावना और उसके प्रेमी झबरू के साथ थी। पुलिस ने बताया कि झबरू ने भी साक्षी के पास आने पर साहिल को पीटने की धमकी दी थी।
साक्षी ने आठ दिन पहले साहिल से अपनी दोस्ती खत्म कर दी थी। पुलिस ने यह भी कहा कि साहिल को धमकाने के लिए साक्षी ने अपनी दोस्त नीतू के पति के नाम का इस्तेमाल किया, जो इलाके का कुख्यात अपराधी है। पुलिस के मुताबिक, साक्षी और साहिल जून 2021 से साथ थे, लेकिन पिछले तीन-चार महीने से जैसे-जैसे साहिल उसके करीब आने की कोशिश करता, साक्षी उससे दूरियां बढ़ा रही थी।
शराब के नशे में की हत्या
पुलिस ने कहा कि साहिल ने रविवार दोपहर शराब पी और फिर साक्षी से झगड़ा किया, जो अपने दोस्त के बच्चे की बर्थडे पार्टी में जा रही थी। उसने साक्षी पर हमला कर उसकी जान ले ली। इसके बाद साहिल पास के एक पार्क में गया और कुछ देर वहां बैठा रहा। बाद में, वह रिठाला मेट्रो स्टेशन गया। उसने दावा किया कि कि उसने चाकू को वहीं झाड़ियों में फेंक दिया और आनंद विहार बस अड्डा चला गया, जहां से उसने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के लिए बस पकड़ी।
— Utkarsh Mishra (उत्कर्ष मिश्रा) (@UtkarshMishra_9) May 31, 2023
साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया, जब उसकी बुआ ने उसके पिता को फोन किया था। फोन से उसकी जानकारी मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी। वहां उसकी मेडिकल जांच के बाद सोमवार देर शाम उसे राष्ट्रीय राजधानी लाया गया। पुलिस के मुताबिक प्रवीण, जिसकी उम्र भी 20 साल के आसपास है, उत्तर प्रदेश के जौनपुर में है और उसे जांच में शामिल होने के लिए दिल्ली आने को कहा गया है।