Delhi Shahbad Dairy Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के साक्षी मर्डर केस (Sakshi Murder Case) में आरोपी साहिल खान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि साक्षी को मारने का साहिल को कोई पछतावा नहीं है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जघन्य और बर्बर तरीके से साक्षी की हत्या करने वाले दरिंदे के चेहरे पर शिकन तक नहीं है। इस बीच, बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस 20 वर्षीय साहिल को लेकर उस जगह पर गई, जहां उसने नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या की थी। पुलिस नाले और झाड़ियों में हत्या में इस्तेमाल चाकू ढूंढ रही है। लड़की की हत्या के आरोपी साहिल खान को कस्टडी में लेने के बाद दिल्ली पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।
