Credit Cards

Delhi Firing: मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी पर बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ 8 गोलियां, हुई मौत

Delhi Firing: दिल्ली के शाहदरा में शनिवार को मॉर्निंग वॉक से लौटते समय बदमाशों ने एक बर्तन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। दो हमलावारों ने उनपर गोली चलाई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है

अपडेटेड Dec 07, 2024 पर 2:08 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Firing: मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी पर बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Delhi Firing: देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जब यह घटना हुई उस समय करोबारी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ऐसा बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उन पर 7-8 राउंड फायरिंग की, जिसमें से कम से कम 4 गोलियां उनको लगी। इलाके में हुई गोलीबारी की जानकारी लोगों ने फौरन पास के पुलिस स्टेशन में दी, स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फर्श बाजार थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल ले गई, लेकिन अस्पताल ले जाते समय ही व्यक्ति की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कारोबारी पर हमला करने वाले दो हमलावार बाइक से आए थे। मृतक की पहचान सुनील जैन (52) के रूप में हुई है, वह बर्तन के व्यापारी थे। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। वहीं इस घटना के बाद दिल्ली सरकार ने राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की काफी आलोचना की।

डीसीपी  ने क्या कहा


शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा, "सुबह करीब 8:36 बजे हमें थाना फर्श बाजार में हुई गोलीबारी की घटना के बारे में बताने के लिए पीसीआर पर फोन आया था। जिसमें यह बताया गया कि बाइक सवार दो लड़कों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गए है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को फौरन वारदात वाली जगह पर भेजा गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने पाया की सुनील जैन को बदमाशों ने गोली मारी है। घायल सुनील जैन को अस्पताल ले जाते समय ही उनकी मौत हो गई। डीसीपी ने आगे कहा कि यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह की सैर के बाद घर लौटते समय उनके साथ यह हादसा हुआ। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है और क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि जल्द से जल्द इसका आरोपी पकड़ा जा सके और इस घटना के पीछे के मकसद का पता चल सके।"

 

आप ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर भाजपा को घेरा

राजधानी में इस गोलीबारी के बाद आप ने एक बार फिर से दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के मुखिया और पुर्व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, "अमित शाह ने राजधानी दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया है। चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं। बीजेपी अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है। दिल्ली वालों को एकजुट होकर इसके लिए आवाज उठानी होगी।"

वहीं दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट कर कहा,"क्राइम कैपिटल - शाहदरा जिले में सुबह-सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्निंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चला दी। सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, बताया जा रहा है कि 6 से 7 राउंड फायर चले और सभी गोलियां संजय जैन को लगी है।"

Ghaziabad News: राजू के निकले 9 मां-बाप, मौज मस्ती के लिए बनता था फर्जी बेटा, पुलिस ने किया खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।