Delhi Firing: देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जब यह घटना हुई उस समय करोबारी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ऐसा बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उन पर 7-8 राउंड फायरिंग की, जिसमें से कम से कम 4 गोलियां उनको लगी। इलाके में हुई गोलीबारी की जानकारी लोगों ने फौरन पास के पुलिस स्टेशन में दी, स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फर्श बाजार थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल ले गई, लेकिन अस्पताल ले जाते समय ही व्यक्ति की मौत हो गई।
