Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक डरावनी तस्वीर सामने आई है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में ड्यूटी के दौरान एक कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस के दो अधिकारियों को टक्कर मार दी और करीब 20 मीटर तक कार के बोनट पर उन्हें घसीटता रहा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार के बोनट पर दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी लटके हुए हैं और कार चालक तेज ड्राइविंग करते हुए उन्हें गिराने की कोशिश कर रहा है। घटना शनिवार 2 नवंबर की शाम को तकरीबन साढ़े सात बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली के बेर सराय रेड लाइट का है।
