Get App

Delhi Triple Murder Case: बेटा ही निकला कातिल, मां-बहन और पिता की चाकू से की थी हत्या

Delhi Triple Murder: साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में बुधवार सुबह आर्मी से रिटायर व्यक्ति, उनकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई थी। इस पूरे मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक बेटे ने पिता, मां और बहन की हत्या की थी। पहले उसे बहन की हत्या की। फिर ऊपरी मंजिल में जाकर माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 11:11 AM
Delhi Triple Murder Case: बेटा ही निकला कातिल, मां-बहन और पिता की चाकू से की थी हत्या
Delhi Triple Murder: वारदात के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई की हत्या की परत दर परत खुलने लगी।

दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर का दिल्ली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 4 दिसंबर को सुबह यहां एक घर में मां-बाप और उनकी बेटी की हत्या की गई थी। वारदात के दौरान उनका बड़ा बेटा मॉर्निंग वॉक पर गया हुआ था। लेकिन पुलिस खुलासे में तीनों हत्या उसी बेटे ने की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या किए जाने का जुर्म भी कुबूल कर लिया है। दिल दहला देने वाली इस वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस की शक की सुई बेटे पर ही चल रही थी, आखिर वही सच हुआ।

आरोपी की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। 20 साल का अर्जुन दिल्ली विश्वविद्याल का छात्र है। वो राज्य स्तर का मुक्केबाज है। कथित तौर पर उसने अपने माता-पिता और बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। 51 साल के पिता राजेश कुमरा आर्मी से रिटायर हैं। 47 साल की मां कोमल और 23 साल की बहन की हत्या कर दी थी। अर्जुन ने पुलिस को फोन करके मर्डर की कहानी सुनाई थी। उसने बताया था कि वो सुबह मॉर्निंग वॉक पर गया था। जब घर लौटा तो हत्या हो चुकी थी।

आखिर माता-पिता और बहन की क्यों की हत्या

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पिता उसे पढ़ाई के लिए डांटते रहते थे। लेकिन उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने घर के बाहर कई लोगों के सामने उसे डांटा और पीटा था। इस वजह से वो बहुत अपमानित महसूस कर रहा था। इतना ही नहीं वो घर में भी अलग-थलग महसूस करता था। उसने ये भी कहा कि घर में मम्मी और बहन भी उसे सपोर्ट नहीं करती थीं। इसी दौरान उसे पता चला कि पिता पूरी प्रॉपर्टी उसकी बहन के नाम कर रहे हैं तो वो नाराज हो गया और उसने उन्हें मारने का फैसला कर लिया। बुधवार तड़के उसने घर में रखा चाकू उठाया और ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद तीनों लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें