VIDEO: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसा, 10 फीट का गड्ढा देख चौंक गए लोग

दिल्ली के जनकपुरी में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे का बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं और मौके पर पहुंच कर पूरे हिस्से की बैरिकेडिंग कर दी है। समाचार एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क का बड़ा हिस्सा जमीन के अंदर धंसा हुआ दिखाई दे रहा है। धंसी हुई सड़क के आपस पास ट्रैफिक पुलिस ने घेरा बंदी कर दी है

अपडेटेड Jul 05, 2023 पर 1:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhi: पुलिस ने अब कुएंनुमा गड्ढे को चारों तरफ से बैरिकेडिंग से ब्लॉक कर दिया है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में बुधवार सुबह भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। दिल्ली के जनकपुरी (Janakpuri) में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे का बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं और मौके पर पहुंच कर पूरे हिस्से की बैरिकेडिंग कर दी है। समाचार एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क का बड़ा हिस्सा जमीन के अंदर धंसा हुआ दिखाई दे रहा है। धंसी हुई सड़क के आपस पास ट्रैफिक पुलिस ने घेरा बंदी कर दी है, ताकि किसी भी हादसे को टाला जा सके।

पुलिस ने बुधवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सड़क के बीच में बड़ा गड्ढा बनने के कारण इलाके में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। घटना मंगलवार रात की है। इसके बाद से सड़क के धंसे हुए हिस्से की बैरिकेडिंग कर दी गई। घटना के पीछे मुख्य कारणों में से एक भारी बारिश बताई जा रही है। हालांकि, सड़क के इतने बड़े हिस्से के अचानक ढह जाने से हाल ही में बनाए गए सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठता है।

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मरम्मत कार्य कराने के लिए संबंधित विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने पीटीआई को बताया कि उसे जनकपुरी में पंखा रोड और मंगोलपुरी से जनकपुरी की ओर आने वाली सड़क पर भीड़भाड़ की सूचना मिली थी।


ये भी पढ़ें- NCP के दोनों गुट आज करेंगे शक्ति प्रदर्शन, शरद पवार और अजित पवार खेमों ने अलग-अलग बुलाई बैठक

बता दें कि राजधानी में इस साल बारिश के कारण सड़कों के जमीन में समाकर गड्ढे में तब्दील होने की करीब आधा दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई जगह इसके चलते बड़े हादसे होने से बचे हैं। ज्यादातर मामलों में सड़कों के नवीनीकरण के दौरान सही तरीके से काम नहीं करने को कारण माना गया है।

इस घटना ने दिल्ली में सड़कों की खराब हालत को सुर्खियों में ला दिया है। ऐसी घटना, वह भी कुछ दिनों की बारिश के बाद होने पर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर लोग दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और प्रशासन को लताड़ लगा रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।