Get App

VIDEO: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसा, 10 फीट का गड्ढा देख चौंक गए लोग

दिल्ली के जनकपुरी में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे का बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं और मौके पर पहुंच कर पूरे हिस्से की बैरिकेडिंग कर दी है। समाचार एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क का बड़ा हिस्सा जमीन के अंदर धंसा हुआ दिखाई दे रहा है। धंसी हुई सड़क के आपस पास ट्रैफिक पुलिस ने घेरा बंदी कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 1:32 PM
VIDEO: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसा, 10 फीट का गड्ढा देख चौंक गए लोग
Delhi: पुलिस ने अब कुएंनुमा गड्ढे को चारों तरफ से बैरिकेडिंग से ब्लॉक कर दिया है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में बुधवार सुबह भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। दिल्ली के जनकपुरी (Janakpuri) में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे का बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं और मौके पर पहुंच कर पूरे हिस्से की बैरिकेडिंग कर दी है। समाचार एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क का बड़ा हिस्सा जमीन के अंदर धंसा हुआ दिखाई दे रहा है। धंसी हुई सड़क के आपस पास ट्रैफिक पुलिस ने घेरा बंदी कर दी है, ताकि किसी भी हादसे को टाला जा सके।

पुलिस ने बुधवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सड़क के बीच में बड़ा गड्ढा बनने के कारण इलाके में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। घटना मंगलवार रात की है। इसके बाद से सड़क के धंसे हुए हिस्से की बैरिकेडिंग कर दी गई। घटना के पीछे मुख्य कारणों में से एक भारी बारिश बताई जा रही है। हालांकि, सड़क के इतने बड़े हिस्से के अचानक ढह जाने से हाल ही में बनाए गए सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठता है।

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मरम्मत कार्य कराने के लिए संबंधित विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने पीटीआई को बताया कि उसे जनकपुरी में पंखा रोड और मंगोलपुरी से जनकपुरी की ओर आने वाली सड़क पर भीड़भाड़ की सूचना मिली थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें