Delhi Weather Update: घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, विजिबिलिटी जीरो, हल्की बारिश की आशंका

Delhi Weather and AQI Today: बुधवार (15 जनवरी) सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इससे कई सड़कों और हाईवे पर विजिबिलिटी जीरो शून्य हो गई। यह घटना भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करने के बाद हुई है, जिसमें घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। क्षेत्र के कुछ इलाकों में न शून्य के करीब थी, जिससे हवाई और रेल परिचालन बाधित हो सकता है

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 10:56 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Weather and AQI Today: घने कोहरे ने दिल्ली और इसके आसपास के इलाके को अपने चपेट में ले लिया है

Delhi Weather and AQI Today: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत पूरा उत्तर भारत आज (15 जनवरी) घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में तो घने कोहरे के कारण हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। दर्जनों ट्रेनें लेट चल रही हैं। दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर भी विजिबिलिटी 100 मीटर ही रह गई है। मौसम विभाग ने घना कोहरा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बुधवार (15 जनवरी) को 'घने से बहुत घने कोहरे' की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बुधवार शाम या रात के दौरान एक या दो बार बहुत हल्की बारिश की आशंका के साथ आसमान में बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आसमान में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ट्रेन और बस सेवा प्रभावित


दिल्ली में घने कोहरे की वजह से ट्रेन और बस सेवा पर असर पड़ रहा है। ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, सड़कों पर भी गाड़ियां रेंग रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि बुधवार सुबह 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से आए एक वीडियो में कोहरे की मोटी परत दिखाई दी। राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बुधवार सुबह कम से कम 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बादल गरजने के साथ ही हल्की बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के समय 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हवा की गति धीरे-धीरे दोपहर में 6 से 8 किमी प्रति घंटे तक बढ़ जाएगी। वहीं, दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद भी कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- Business Idea: नए जमाने का सुपरहिट बिजनेस, कर देगा मालामाल, 24 घंटे ग्राहकों की लगी रहेगी भीड़

जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 1-4 डिग्री सेल्सियस, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में 4-10 डिग्री सेल्सियस, पूर्व और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान 10-16 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इसके अलावा, पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।