Delhi Weather and AQI Today: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत पूरा उत्तर भारत आज (15 जनवरी) घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में तो घने कोहरे के कारण हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। दर्जनों ट्रेनें लेट चल रही हैं। दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर भी विजिबिलिटी 100 मीटर ही रह गई है। मौसम विभाग ने घना कोहरा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बुधवार (15 जनवरी) को 'घने से बहुत घने कोहरे' की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
