Delhi Weather: गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्मी, टूटा 8 साल का रिकॉर्ड, क्या ठंड हो गई छू मंतर?

Delhi Weather Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 8 सालों में पहली बार रविवार को गणतंत्र दिवस के दिन मौसम सबसे गर्म रहा। इस साल 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इससे पहले 26 जनवरी 2017 को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

अपडेटेड Jan 27, 2025 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Weather Update: दिल्ली की हवा 10 सालों में सबसे साफ रही। रविवार को राजधानी का AQI 216 दर्ज किया गया। इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है।

दिल्ली में आज (27 जनवरी 2025) सुबह की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हुई। अब यहां ठंड का असर कम होने लगा है। हालांकि अभी ठंड पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। इस बीच दिल्ली में पिछले 8 सालों में पहली बार गणतंत्र दिवस (रविवार- 26 जनवरी) को मौसम सबसे ज्यादा गर्म रहा। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि इससे पहले 26 जनवरी 2017 को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले कुछ वर्षों में 26 जनवरी के दिन दिल्ली के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिन हल्की ठंडक रहने के बाद फिर से तापमान बढ़ेगा। इस बार फरवरी के शुरुआती दिन भी गर्म ही रहने की संभावना है। पिछले कुछ सालों में 26 जनवरी को दिल्ली के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव होता रहा है।

क्या दिल्ली से ठंड की हो गई विदाई?


दरअसल, साल 1991 के बाद से दिन के लिए लंबी अवधि का औसत अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस हैं। लेकिन हाल के सालों में तापमान ठंडा रहा है। साल 2024 में तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, 2023 में 17.3 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने दिल्ली में लगातार सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किए जाने का कारण साफ आसमान और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं बताया है। वहीं स्काईमेट का कहना है कि हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है। इसके बावजूद, दिन में धूप खिलने के कारण दिल्ली में अधिकतम तापमान पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है। हालांकि, साफ आसमान रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में आज (27 जनवरी) अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। सुबह के समय धुंध रह सकती है। 28 जनवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 29 जनवरी से अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहेगा।

30 जनवरी से एक फरवरी तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री तक रह सकता है। 29 और 30 जनवरी को मध्यम दर्ज का कोहरा रह सकता है। अन्य दिनों में हल्का कोहरा या धुंध रहेगी। वहीं फरवरी की शुरुआत इस बार सामान्य से गर्म रहेगी। एक फरवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री तक रह सकता है।

दिल्ली में एक्यूआई फिर खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 216 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। शनिवार को एक्यूआई 174 दर्ज किया गया था। दिल्ली के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) के अनुसार 27 और 28 जनवरी को एक्यूआई का स्तर 'खराब' श्रेणी में रहने का अनुमान है। 29 जनवरी तक यह 'बहुत खराब' श्रेणी में चला जाएगा।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बाबा के बेकाबू तेवर, राहगीरों पर कर दी कोड़ों की बारिश, लोग हैरान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।